गया, मई 31 -- धोखाधड़ी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे शेरघाटी थाना क्षेत्र के बार हुसैनगंज गांव निवासी मो. इकराम के घर रविवार को पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। न्यायालय के आदेश पर की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने अभियुक्त के घर की किवाड़, खिड़की सहित अन्य सामान जब्त कर लिया। घर के अंदर मौजूद घरेलू उपयोग की वस्तुओं को भी कब्जे में लिया गया। करीब एक घंटे तक चली इस कार्रवाई को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। यह भी पढ़ें- शेरघाटी में फरार अभियुक्त के घर कुर्की की कार्रवाई हाल के दिनों में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर लंबित इश्तिहार और कुर्की-जब्ती वारंटों के निष्पादन में तेजी लाई गई...