गया, मार्च 21 -- शेरघाटी शहर और आसपास के इलाके में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार पारंपरिक श्रद्धा, उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विभिन्न मस्जिदों में सुबह सात से लेकर आठ बजे के बीच ईद की नमाज अदा की गई। शहर के शुमाली मोहल्ला, हटिया स्थित खान मस्जिद, रमना चट्टी, काजी मोहल्ला, लोदी शहीद, नई बाजार और लोहार टोली स्थित इकरा मस्जिद समेत कई स्थानों पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। इस मौके पर बच्चे, बूढ़े और युवा नए-नए कपड़े पहनकर ईदगाह और मस्जिदों में पहुंचे और 30 दिनों के रोजे के बाद ईद की नमाज अदा कर अल्लाह से अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। शहर में दिनभर मेल-मिलाप का दौर चलता रहा। घरों में विशेष पक...