गया, मार्च 20 -- शेरघाटी की कई मस्जिदों में शुक्रवार को रमजान के आखिरी जुम्मे पर अलविदा की नमाज अदा की गई। परंपरा के अनुसार रमजान के अंतिम शुक्रवार को अलविदा की नमाज पढ़ी जाती है। इस बार ईद की तारीख को लेकर बनी असमंजस की स्थिति के कारण बीते सप्ताह भी कई मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा कर ली गई थी। ऐसे में शुक्रवार को कुछ मस्जिदों में दोबारा अलविदा की नमाज पढ़ी गई, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। दो बार अलविदा नमाज पढ़ने में नहीं है बुराईशुमाली मोहल्ला मस्जिद के पेश इमाम मौलाना हामिद रजा खान ने बताया कि अलविदा की अलग से कोई विशेष नमाज नहीं होती है, बल्कि जुम्मा की नमाज में होने वाले खुतबे की जगह सिर्फ़ अलविदा का खुतबा पढ़ा जाता है। उन्होंने कहा कि यह कोई फर्ज या वाजिब अमर या इबादत नहीं है, इसलिए असमंजस की स्थिति में दो बार अलविदा की न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.