गया, जनवरी 4 -- आमस के बनाही गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच डीडी शेरघाटी व डुमरामा के बीच खेला गया।आयोजक विकास चहल ने बताया कि पहले बैटिंग करते हुए शेरघाटी की टीम 12 ओवर में 97 रन पर ऑलआउट हो गई। जबाव में डुमरामा दसवें ओवर में ही मैच जीत लिया। अली राजा मैन ऑफ द मैच व संगम सहनी मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। शेरघाटी विधायक उदय कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख लड्डन खां, बब्लू कुमार, संजय, मनोज चौधरी, गुड्डू यादव, अनुज पासवान, रवींद्र, सूरज, अखिलेश आदि ने विजेता व उपविजेता टीम और खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल देकर पुरस्कृत किया। मौके पर दिलीप, विनय, राकेश, देवनारायण चौधरी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.