पलामू, अगस्त 16 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू संसदीय क्षेत्र के लिए रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से बड़ी खबर सामने आई है। गया जिले के शेरघाटी से पलामू जिले के के कजरी तक नई ब्रॉडगेज रेल लाइन के निर्माण के लिए रेलवे बोर्ड ने 2,627.29 करोड़ रुपये के विस्तृत प्राक्कलन को स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रस्तावित रेल लाइन की लंबाई 107.894 किलोमीटर होगी।

परियोजना का क्रियान्वयन पूर्व मध्य रेलवे जोन के धनबाद डिविजन के नेतृत्व में परियोजना का क्रियान्वयन कराया जाएगा। नई रेल लाइन की स्वीकृति को पलामू और आसपास के क्षेत्रों में रेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसके निर्माण से क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ यात्रियों के आवागमन को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा व्यापार, उद्योग, कृषि, शिक्षा और स्व...