औरैया, मार्च 20 -- औरैया, संवाददाता। जिला गंगा समिति औरैया द्वारा गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शेरगढ़ घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान कर घाट की सफाई की और लोगों को नदियों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने नदियों और पर्यावरण को स्वच्छ रखने पर जोर देते हुए कहा कि यह हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से गंगा सहित अन्य नदियों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे साक्षी शुक्ला ने बताया कि नमामि गंगे योजना के तहत जिले में नदियों को स्वच्छ रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नदियां देश की जीवनधारा हैं और इनके संरक्षण के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है। अभियान में क्षेत्री...