नई दिल्ली, मई 25 -- नई दिल्ली। बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सोशल मीडिया मंचों पर सुनियोजित तरीके से शेयरों के दाम बढ़ाने और फिर उन्हें ऊंचे दाम पर बेचकर 20.25 करोड़ रुपये से अधिक का गैरकानूनी मुनाफा कमाने के आरोप में सात लोगों को प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है। इसके साथ ही नियामक ने सोशल मीडिया पर वित्तीय मामलों के इंफ्लूएंसर हेमंत गुप्ता और उनके पुत्र रोहन एवं अनिकेत गुप्ता को तत्काल प्रभाव से बिना पंजीकरण के शोध विश्लेषक सेवाएं देने या स्वयं को अनुसंधान विश्लेषक के रूप में प्रस्तुत करने से रोक दिया है। यह भी पढ़ें- शेयर हेरफेर मामले में सात व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...