नई दिल्ली, अगस्त 20 -- Share Market Today Live 20 Aug : कई दिनों की बिकवाली के बाद शेयर बाजार एक बार फिर रिकवरी मोड में आ गया है। सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को सेंसेक्स 628.04 अंक की छलांग के साथ 77,537.72 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 153.55 अंक के लाभ से 24,231.85 अंक पर ठहरा। 1:45 PM: शेयर मार्केट में करीब 5 दिन बाद बहार लौटी तो सेंसेक्स करीब-करीब पूरी तरह हरा हो गया। केवल एक स्टॉक टाटा स्टील ही लाल नजर आ रहा है। सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में इटरनल 2.28%,कोटक बैंक 1.80%, इन्फोसिस 1.66%, बजाज फाइनेंस 1.65% ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। इनकी बदौलत सेंसेक्स 667 अंक ऊपर 77577 पर पहुंच गया है। निफ्टी भी 165 अंक ऊपर 24243 पर ट्रेड कर रहा था। Share Market Today Live 20 Aug 12:00 PM: शेयर मार्केट में सुबह जो हरियाली छाई वह दोपहर तक बरकरार है। सेंसेक...