नई दिल्ली, मार्च 24 -- Stock Market Today Live 24 March : भारतीय शेयर बाजार में रौनक लौट आई है। सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,372.06 अंक उछलकर 74,068.45 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 399.75 अंक की बढ़त के साथ 22,912.40 अंक पर बंद हुआ। 2:40 PM: शेयर बाजार गुलजार हो गया है। आखिरी एक घंटे के कारोबार में भी सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त खरीदारी देखी गई। दोपहर 2:40 बजे सेंसेक्स 1300 अंक उछल गया। निफ्टी की बात करें तो 23000 अंक के स्तर पर है। एक दिन पहले के मुकाबले यह करीब 450 अंक तक उछला है। 16 PM: शेयर मार्केट एक बार फिर बमबम बोल रहा है। सेंसेक्स 1607 अंक ऊपर 74303 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स में पावर ग्रिड को छोड़ सभी स्टॉक हरे निशान पर हैं। निफ्टी 494 अंकों की उछाल के साथ 23007 पर है। एनएसई पर 2578 स्टॉक्स हरे और केवल ...