जौनपुर, जून 2 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का सपना दिखाकर लाखों रुपये हड़पने का आरोपी पर रिटायर्ड फौजी ने मारपीट का आरोप लगाया है। आरोपी के झांसे में आकर शेयर मार्केट में लगाई गई जमा-पूंजी वापस मांगने पहुंचे पूर्व सैनिक को आरोपी और उसके परिजनों ने पीट दिया। घटना के बाद पीड़ित कोतवाली पहुंचा, जहां वह पुलिस के सामने अपनी व्यथा सुनाते हुए भावुक हो गया। बलिया जनपद के थाना दोकटी क्षेत्र के धुरी टोला निवासी रिटायर्ड फौजी हरिनारायण मिश्र ने सोमवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि केराकत क्षेत्र के भीतरी गांव निवासी धीरज सिंह ने शेयर मार्केट में निवेश कराने और हर माह अच्छा मुनाफा दिलाने का भरोसा देकर उससे करीब छह लाख रुपये ले लिए थे। पीड़ित का कहना है कि बेहतर भविष्य की उम्मीद में उ...