नई दिल्ली, मार्च 23 -- घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को भूचाल आ गया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को 1800 अंक से ज्यादा टूट गया है। गिरावट की इस आंधी में टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाइटन का शेयर भी धड़ाम हो गया है। टाइटन कंपनी के शेयर सोमवार को BSE में 5 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट के साथ 3860.05 रुपये पर पहुंच गए हैं। टाइटन के शेयरों में आई गिरावट ने दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला को भी बड़ा झटका दिया है। टाइटन के शेयर लुढ़कने से रेखा झुनझुनवाला की दौलत 1160 करोड़ रुपये से ज्यादा घट गई है। 1160 करोड़ रुपये से ज्यादा का झटकादिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला का टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाइटन पर बड़ा दांव है। दिसंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, रेखा झुनझुनवाला के पास टाइटन कंपनी के 47,184,470 शेयर ह...