नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- Stock Market Today live 23 April 9:24 AM: शेयर मार्केट में गिरावट के बीच सेंसेक्स पर केवल पावर ग्रिड, सन फार्मा, टीसीएस, ट्रेंट और बीईएल ही हरे निशान पर हैं। सेंसेक्स 631 अंक नीचे 77884 पर है। निफ्टी 167 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 24210 पर। Stock Market Today live 23 April 9:15 AM: लगातार दूसरे दिन भी घरेलू शेयर मार्केट गिरावट के साथ खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स आज गुरुवार 23 अप्रैल को 78000 के नीचे खुला। बुधवार के बंद के मुकाबले सेंसेक्स आज 532 अंक नीचे 77983 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 175 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 24202 पर खुला। दूसरी ओर, रुपया अपने पिछले बंद स्तर 93.7950 के मुकाबले 20 पैसे गिरकर 94 प्रति डॉलर पर खुला। Stock Market Today liv...