शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 6.50 लाख की ठगी
पटना, अगस्त 10 -- साइबर ठगों ने अनीसाबाद निवासी को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर शेयर मार्केट में निवेश करने पर भारी मुनाफे का झांसा दिया। ठगों के झांसे में आकर पीड़ित उनके भेजे लिंक के जरिए रुपये निवेश करते चले गए। कुल 6.50 लाख रुपये जमा करने के बाद जब उन्होंने राशि निकालने की कोशिश की तो सफल नहीं हुए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अनीसाबाद निवासी एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। बीते दिनों उन्होंने व्हाट्सएप पर शेयर मार्केट में निवेश से संबंधित एक मैसेज देखा। मैसेज में शेयर में निवेश करने पर मोटी रकम मिलने का दावा किया गया था। लालच में आकर पीड़ित ने मैसेज में दिए नंबर पर संपर्क किया। इसके बाद साइबर ठगों ने उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया। ग्रुप में पहले से कई अन्य लोग भी जुड़े हुए थे। बाद में साइब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.