फरीदाबाद, मई 17 -- फरीदाबाद, सरसमल। शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 6.60 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ठगों को बैंक खाता उपलब्ध करवाया था। साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने उसे उत्तर प्रदेश से पकड़ा है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-8 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसने फेसबुक पर शेयर मार्केट में निवेश से जुड़ा विज्ञापन देखा था। इसके बाद उसे "रे ऑफ होप" नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। वहां निवेश के नाम पर उसे "नेक्स्टबिलियन" एप डाउनलोड करने के लिए कहा गया। एप पर ट्रेडिंग और मुनाफे का झांसा देकर उससे अलग-अलग खातों में कुल 6 लाख 60 हजार 500 रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। यह भी पढ़ें- महत्वपूर्ण... एक करोड़ की ठगी में शामिल आरोपी गिरफ्तार एक करोड़ की ठगी में आरोपी गिरफ्तार शिकायतक...