नई दिल्ली, अगस्त 20 -- सेंसेक्स 213.45 अंक की बढ़त के साथ 81,857.84 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 69.90 अंक के लाभ से 25,050.55 अंक पर बंद हुआ। 2:10 PM Share Market Live Updates 20 August: दोपहर में शेयर मार्केट ने गियर बदला है। इसमें 5वें दिन भी तेजी बरकरार है। सेंसेक्स 317 अंक ऊपर 8962 पर है। निफ्टी भी 94 अंकों की बढ़त के साथ 25057 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। एनएसई पर 2959 स्टॉक्स ट्रेड कर रहे हें। इनमें 112 में अपर सर्किट लगा है। 12:30 PM Share Market Live Updates 20 August: शेयर मार्केट में 5वें दिन भी तेजी बरकरार है। सेंसेक्स 201 अंक ऊपर 81845 पर है। निफ्टी भी 58 अंकों की बढ़त के साथ 25039 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी टॉप गेनर्स की लिस्ट में इन्फोसिस 3.19 पर्सेंट की उछाल के साथ टॉप पर है। इसके बाद हिन्दुस्तान यूनीलीवर है, जिसमें...