नई दिल्ली, फरवरी 1 -- Budget Impact on Share Market: आज बजट में हुए एक ऐलान से शेयर मार्केट में ऐसी सुनामी आई कि सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश हो गए। निवेशकों के करीब 10 लाख करोड़ रुपये डूब गए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1546 अंकों का गोता लगाकर 80722 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 495 अंक लुढ़क कर 24825 पर आ गया है। आज सेंसेक्स डे हाई 82726 से करीब 2300 अंक टूट कर 79899 पर आ गया था। एक समय निफ्टी भी दिन के निचले स्तर 24571 पर था। जबकि, डे हाई 25440 रहा। दरअसल केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर्स और ऑप्शन्स पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (SST) बढ़ाए जाने का ऐलान किया तो कैपिटल मार्केट के शेयर ताश के पत्तों की तरह गिरने लगे, और स्टॉक एक्सचेंज प्लेटफॉर्म BSE , हाल ही में लिस्टेड Groww के शेयर, एंजेल वन जैसे स्टॉक धराशायी हो गए। ...