नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने निवेशकों को एक ऐसे व्यक्ति से सावधान रहने की चेतावनी दी है जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और एक मोबाइल ऐप के जरिए अवैध ट्रेडिंग ऑपरेशन चला रहा है। यह व्यक्ति शेयर बाजार में गारंटीड रिटर्न का लालच दे रहा है। एक्सचेंज ने एक सार्वजनिक सलाह में बताया कि उसे "गिरी" नामक एक व्यक्ति की जानकारी मिली है। यह व्यक्ति एक मोबाइल नंबर और "DABBA TRADING" (https://www.facebook.com/share/p/1Cs8kqzojw/) तथा "Box Trading Dabba Trading" (https://tradezone.vip/tradezone.vip.apk) नाम के फेसबुक ग्रुप के माध्यम से काम कर रहा है। इसके अलावा, "ट्रेडजोन" (https://tradezone.vip) नाम के एक ऐप और उसी नाम की वेबसाइट का इस्तेमाल निवेशकों को आकर्षित करने के लिए किया जा रहा है।क्या है 'डब्बा ट्रेडिंग' NSE के अनुसार, यह व्यक्त...