नई दिल्ली, जून 26 -- भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार, 26 जून को मुहर्रम के अवसर पर बंद रहेगा। इस दिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों में सभी तरह का कारोबार स्थगित रहेगा। एनएसई और बीएसई की हॉली डे लिस्ट के अनुसार, इस दिन इक्विटी, डेरिवेटिव, करेंसी डेरिवेटिव, एनडीएस-आरएसटी और ट्राई-पार्टी रेपो सेगमेंट में भी ट्रेडिंग नहीं होगी।पिछली और आने वाली छुट्टियां मुहर्रम की यह छुट्टी बकरीद (28 मई) के बाद आई है, जो करीब एक महीने पहले पड़ी थी। मुहर्रम के बाद अगली बड़ी छुट्टी गणेश चतुर्थी के मौके पर सोमवार, 14 सितंबर को होगी। बता दें कि साल 2026 के लिए कुल 16 शेयर मार्केट हॉलीडे निर्धारित किए गए हैं, जिनमें से 9 छुट्टियां बीत चुकी हैं। अब साल के बाकी बचे दिनों में बाजार सात और मौकों पर बंद रहेगा।साल 2026 की बाकी छुट्टियां आने...