नई दिल्ली, मार्च 25 -- Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 25 मार्च को लगातार दूसरे दिन जोरदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों ही सूचकांक करीब 1.50% की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। सेंसेक्स 1100 अंकों से ज्यादा उछलकर 75200 के पार पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 करीब 367 अंक चढ़कर 23,280 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में आई इस तेजी से निवेशकों की संपत्ति कुछ ही मिनटों में करीब Rs.6 लाख करोड़ बढ़कर Rs.429 लाख करोड़ हो गई।मिडिल ईस्ट तनाव कम होने के संकेत से बाजार में जोश बाजार की तेजी की सबसे बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के संकेत हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि दोनों देशों के बीच "कई अहम मुद्दों पर सहमति" बन चुकी है और ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले पांच दिनों के लिए टाल दिए ग...