फरीदाबाद, सितम्बर 26 -- फरीदाबाद, संवाददाता। शेयर मार्केट में निवेश कर कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर दस लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बरेली, उत्तर प्रदेश निवासी 35 वर्षीय सोमपाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार ठगी की रकम में से दो लाख रुपये सोमपाल के खाते में आए थे। मामले में अब तक पुलिस दस आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस की जांच पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार ग्रीन फील्ड कॉलोनी, सेक्टर-43 निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 8 अक्टूबर 2025 को उसे विदेशी नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आई थी। कॉल करने वाली महिला ने खुद को खुद को एक निवेश कंपनी का सहायक बताते हुए शेयर मार्केट में निवेश करने पर कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का झा...