फरीदाबाद, मार्च 31 -- फरीदाबाद, संवाददाता। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करीब 74 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बैंक खाता उपलब्ध कराया था। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने 29 मार्च को आरोपी हरिशंकर को गिरफ्तार किया। वह राजस्थान के उदयपुर का रहने वाला है और ठगी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ पाया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके व्हॉट्सएप पर एक लिंक आया, जिसके जरिए वह एक समूह से जुड़ गया। वहां उसे शेयर बाजार, प्री-आईपीओ और अन्य योजनाओं में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। ठगों ने उसे अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा कराने के लिए कहा। उसने भरोसा कर कुल 73,97,600 रुपये ट्रांसफर कर दिए, लेकिन बाद में न तो कोई लाभ मिला और न ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.