नई दिल्ली, मई 12 -- Stock Market Today Live 12 May: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को भूचाल मच गया। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 1,456.04 अंक लुढ़ककर 74,559.24 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी-50 सूचकांक 436.30 अंक टूटकर 23,379.55 अंक पर ठहरा। 1:35 AM: अब सेंसेक्स 1042 अंकों के नुकसान के साथ 74973 पर आ गया है। सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक में 4 प्रतिशत से अधिक के नुकसान के साथ ट्रेड कर रहे हैं। टीसीएस में 3.92% और इन्फोसिस में 3.13 परसेंट की गिरावट है। निफ्टी 310 अंकों का गोता लगाकर 23505 पर आ गया है। Stock Market Today Live 12 May 11:30 AM: निफ्टी 225 अंक लुढ़क कर 23591 पर आ गया है। सेंसेक्स 849 अंकों के नुकसान के साथ 75165 पर आ गया है। सेंसेक्स में टीसीएस 4.26 पर्सेंट की गिरावट के साथ टॉप लूजर है। इन्फोसिस में करीब चार प्रत...