नई दिल्ली, अगस्त 20 -- Share Market Today Live 20 Aug 9:15 AM: आज शेयर मार्केट में गिरावट के आसार नजर आ रहे थे, लेकिन सोरे अनुमानों को ध्वस्त करते हुए मार्केट शानदार बढ़त के साथ खुला। बीएसई का सेंसेक्स 558 अंकों की तेजी के साथ 77468 के लेवल पर खुला। जबकी एनएसई का निफ्टी 147 अंक ऊपर 24225 के लेवल से गुरुवार के कारोबार की शुरुआत की। Share Market Today Live 20 Aug 8:55 AM: वॉल स्ट्रीट पर रातोंरात रिकवरी और एशियाई बाजारों में तेजी के बीच भारतीय शेयर बाजार बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 गुरुवार, 20 अगस्त को सपाट या गिरावट के साथ खुलने की उम्मीद है। एशियाई बाजार ज्यादातर बढ़त के साथ खुले, इस बीच, अमेरिकी शेयर वायदा बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। घरेलू बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी 77 अंक टूटकर 24,078 पर जबकि, सेंसेक्स 3...