नई दिल्ली, मार्च 7 -- Stock Market Outlook: शुक्रवार को एक बार फिर से शेयर बाजारों भारी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी कल सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन को क्रैश कर गए। बीएसई सेंसेक्स 1.40 प्रतिशत या फिर 1097 अंक की गिरावट के बाद 78918.90 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी50 शुक्रवार को 315 अंक की गिरावट के बाद 24450.45 अंक पर पहुंच गया था। अगले हफ्ते शेयर बाजार का रुख कैसा रहेगा? 5 फैक्टर्स जो स्टॉक मार्केट की चाल पर असर डालेंगे।क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स? Enrich Money के सीईओ का कहना है कि अगले सप्ताह भी शेयर बाजार में अनिश्चितता का दौर रहेगा। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर घरेलू स्टॉक मार्केट पर रहेगा। निवेशकों की निगाह युद्ध से जुड़े नए अपडेट्स, कच्चे तेल की कीमतों पर बनी रहेगी। इसके अलावा FII और करेंसी में मूवमेंट्स पर भी श...