नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- Stock market holiday on Monday: भारतीय शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, सप्ताह का पहला दिन यानी सोमवार ट्रेडिंग का दिन होता है लेकिन इस बार शेयर बाजार बंद रहने वाला है। आइए जानते हैं कि सोमवार को बाजार क्यों बंद रहेगा।किस वजह से नहीं होगी ट्रेडिंग? दरअसल, गणेश चतुर्थी के कारण 14 सितंबर को शेयर बाजार में छुट्टी घोषित की गई है। ऐसे में इक्विटी सेगमेंट और इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट में ट्रेडिंग बंद रहेगी। इसके अलावा, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट और NDS-RST और ट्राई-पार्टी रेपो सेगमेंट में भी ट्रेडिंग नहीं होगी। हालांकि, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (EGR) सेगमेंट में ट्रेडिंग पहले हाफ (दिन के शुरुआती हिस्से) में बंद रहेगी। ट्रेडिंग दूसरे हाफ़ में शाम 5:00 बजे से ...