नई दिल्ली, मार्च 23 -- दिल्ली में फर्जी शेयर निवेश के जरिए भारी मुनाफे का झांसा देकर कई लोगों को ठगने वाले साइबर धोखाधड़ी गैंग का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने इस मामले में 24 साल के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अनिरुद्ध प्रताप सिंह को 19 मार्च को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। उस पर फर्जी कंपनियों और बैंक अकाउंट को बनवाने में भूमिका निभाने का आरोप है, जिनका इस्तेमाल ठगी की रकम को ट्रांसफर करने के लिए किया गया था।68 लाख रुपये की ठगी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, यह मामला मुनीश चंद्र की शिकायत के बाद सामने आया, जिन्होंने आरोप लगाया कि एक कंपनी के प्रतिनिधि बनकर धोखाधड़ी करने वालों ने उनसे 68 लाख रुपये की ठगी की। पीड़ित को एक सोशल मीडिया मैसेजिंग ग्रुप में जोड़ा गया, जहां उसे शेयर बाजार के टिप्स, फर्जी रिपोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.