शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 6.76 लाख ठगे, खाताधारक गिरफ्तार
फरीदाबाद, अगस्त 25 -- फरीदाबाद, सरसमल। साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 6.76 लाख रुपये की ठगी के मामले में खाताधारक सचिन को गिरफ्तार किया है। उसे 23 अगस्त को दिल्ली के मंगोलपुरी राजपार्क स्थित घर से पकड़ा गया। आरोपी के खाते में ठगी के 5.33 लाख रुपये आए थे। आदर्श नगर निवासी आर्मी के सेवानिवृत्त कर्मचारी ने पुलिस को बताया था कि सात जुलाई को फेसबुक पर शेयर बाजार में निवेश का विज्ञापन देखा था। इसके बाद उसे व्हॉट्सऐप ग्रुप में जोड़कर शेयर बाजार में निवेश से मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया। आरोपियों ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए उससे कुल 6.76 लाख रुपये निवेश करा लिए। इसके बाद उसे न तो मुनाफा मिला और न ही जमा रकम वापस की गई। शिकायत के आधार पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि दिल्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.