नई दिल्ली, अगस्त 27 -- कोलकाता का CSE (Calcutta Stock Exchange) एक बार फिर शेयर बाजार में सक्रिय होने की तैयारी कर रहा है। करीब 118 साल पुराने इस स्टॉक एक्सचेंज ने इक्विटी ट्रेडिंग दोबारा शुरू करने के लिए बाजार नियामक SEBI (Securities and Exchange Board of India) से मार्गदर्शन मांगा है। कभी देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज में शामिल रहा CSE अब यह तलाश रहा है कि वह किस नियामकीय रास्ते से शेयरों में कारोबार फिर से शुरू कर सकता है। इसके लिए एक्सचेंज ने इंटरऑपरेबिलिटी के जरिए कारोबार शुरू करने या अपनी खुद की क्लियरिंग कॉरपोरेशन स्थापित करने जैसे विकल्पों पर विचार किया है। यह भी पढ़ें- 16 दिन से कहर ढा रहा Rs.1 वाला शेयर, 52 हफ्ते के हाई पर भाव, विदेशी निवेशक भी फिदा यह भी पढ़ें- दनादन अपर सर्किट मार रहा नई-नवेली कंपनी का शेयर, बोनस शेयर बांटने की...