बस्ती, अप्रैल 11 -- बस्ती, निज संवाददाता। अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर जालसाज लाखों का चूना लगा रहे हैं। एक के बाद एक घटनाएं सामने आ रही हैं। ठगी का शिकार होने वाले भी पढ़े-लिखे लोग हैं, जो साइबर अपराध के चंगुल में फंस रहे हैं। नए घटनाक्रम में जालसाज ने शहर कोतवाली के रहने वाले व्यक्ति को अपना टारगेट बनाया। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर कई गुना मुनाफा कमाने का ऐसा चक्रव्यूह रचा, जिसमें फंसकर पीड़ित ने थोड़ा-थोड़ा करके कुल पांच लाख 17 हजार रुपये का निवेश कर दिया। बाद में जब पता चला कि उनके साथ साइबर फ्राड हुआ तो पैरों तले जमीन खिसक गई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर के रहने वाले रजत ने साइबर क्राइम थाना में शिकायती-पत्र दिया है। इसमें उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.