गुड़गांव, मार्च 31 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। शेयर बाजार में निवेश करवाकर मोटा मुनाफे का झांसा देकर एक युवक से 12 लाख 70 हजार रुपये की ठगी कर डाली। रुपये निकालने पर जालसाजों ने और रुपयों की मांग की। इस पर साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी गई। शिकायत पर जांच करते हुए साइबर थाना पुलिस ने साइबर थाना पूर्व में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एमजी रोड स्थित ऐसल टावर निवासी प्रेम भूषण खन्ना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शेयर बाजार में निवेश करने के लिए उनको आर्कषक निवेश की स्कीम बताई गई और मोटे मुनाफे का झांसा दिया गया। जालसाजों के झांसे में आने पर दिसंबर 2025 में कई बार में जालसाजों के द्वारा बताए गए खातों में 12 लाख 70 हजार रुपये का निवेश किया गया। जालसाजों ने उनको मोटा मुनाफा भी दिखाया गया। रुपये निकालने के लिए प्रयास किया,तो जालसाजों...