गुड़गांव, दिसम्बर 29 -- गुरुग्राम। साइबर सिटी में शेयर बाजार के नाम पर ठगी का खेल थम नहीं रहा है। अब सेक्टर-54 की एक पॉश सोसाइटी के निवासी से शातिर ठगों ने 9 लाख 14 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी की है। ठगों ने पीड़ित को स्टॉक मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया था। साइबर क्राइम थाना (ईस्ट) ने शिकायत के आधार पर अज्ञात जालसाजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। द बारले निवासी विक्रम जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोशल मीडिया या व्हाट्सऐप के जरिए उनसे संपर्क किया और उन्हें किसी फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म व इन्वेस्टमेंट ग्रुप से जोड़ा। शुरुआत में कम निवेश पर मुनाफा दिखाकर आरोपियों ने विक्रम का भरोसा जीता। इसके बाद उनसे अलग-अलग किस्तों में कुल 9.14 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। जब पीड़ित ने अपना पैसा वापस निकालना चाहा, तो आरोप...