नोएडा, जनवरी 28 -- नोएडा, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने सेक्टर-14 में रहने वाले व्यक्ति को शेयर बाजार में निवेश करने का झांसा देकर 82 लाख 52 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर-14 में रहने वाले योगेंद्र गहतोड़ी ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी किरन गहतोड़ी के साथ रहते हैं। उनके व्हाट्सऐप समूह पर 25 नवंबर को एक संदेश आया। संदेश के साथ एक लिंक भी था। समूह का संचालक प्रेम प्रकाश वर्मा नामक व्यक्ति था। उसने दावा किया कि वह शेयर बाजार के विषय में एक ऐसी पुस्तक लिखने जा रहा है, जो भारत के आम आदमी के लिए होगी। उसने शुरुआत में उन्हें उन शेयर की जानकारी दी, जिनमें मुनाफा होने की संभावना अधिक थी। व्हाट्सऐप समूह से जुड़े सदस्य अपने मुनाफे की जानकारी साझा कर रहे थे। यह देखकर योगेंद्र को भी निवेश करके लाभ कमाने ...