शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 56.93 लाख रुपये ठगे
नोएडा, मई 7 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। साइबर अपराधियों ने गिझौड़ गांव में रहने वाले आईटी कंपनीकर्मी को शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 56.93 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पीड़ित को व्हाट्सऐप ग्रुप पर जोड़कर फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइट पर शेयर खरीदने के नाम पर 24 बार में रुपये ट्रांसफर कराए। साइबर अपराध थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित विकास कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-144 स्थित आईटी कंपनी में नौकरी करते हैं। इसी साल नौ फरवरी को उनके व्हाट्सऐप नंबर को मार्केट इंफॉर्मेशन कंसल्टिंग क्लब (308) नाम के एक ग्रुप में जोड़ा दिया गया। ग्रुप में शेयर मार्केट और ऑनलाइन ट्रेडिंग से जुड़ी जानकारी दी जाती थी। ग्रुप में जुड़े कई लोग निवेश करने और मुनाफे की जानकारी साझा कर रहे थे। ट्रांजेक्शन के स्क्रीन शॉट भी डाल रहे थे। शुरुआत म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.