नोएडा, जुलाई 24 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। शेयर बाजार में निवेश कर अधिक मुनाफा और ब्याज दिलाने का झांसा देकर शिलांग की एक महिला से 11.99 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि रकम लौटाने के लिए दिया गया चेक भी बाउंस हो गया। शिलांग में दर्ज मामला अब ट्रांसफर होकर नोएडा के सेक्टर-39 थाने पहुंचा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मेघालय के शिलांग स्थित मावलाई फुडमुरी गांव निवासी गोल्डा लिजा नेंगनोंग की जान-पहचान सेक्टर-45 स्थित एनआरआई रेजीडेंसी में रहने वाले सचिन कटारिया से थी। शिकायत के मुताबिक मई 2024 में सचिन ने शेयर बाजार में निवेश का हवाला देते हुए दो लाख रुपये उधार लिए और हर महीने दो प्रतिशत ब्याज के साथ जल्द रकम लौटाने का भरोसा दिया। इसके बाद जुलाई 2024 में उसने अलग-अलग अवसरों पर चार किस्तों में करीब 10 लाख रुपये और ल...