शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर कंपनीकर्मी से 8.61 लाख ऐंठे
नोएडा, सितम्बर 24 -- नोएडा, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने कंपनीकर्मी को शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 8.61 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने पीड़ित को व्हाट्सऐप ग्रुप पर जोड़कर मोटा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रेनो वेस्ट निवासी 40 वर्षीय अनुरुद्ध रावत ने पुलिस को बताया कि वह एक कंपनी में नौकरी करते हैं। वह शेयर बाजार में निवेश करने में रुचि रखते हैं। उनके पास व्हाट्सऐप पर जुलाई 2025 में एक मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने खुद को शेयर बाजार का विशेषज्ञ बताया। उसने बताया कि यदि वह उनके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार निवेश करेंगे तो कई गुना मुनाफा कमाएंगे। पीड़ित ने उस पर विश्वास कर लिया। आरोपी ने उन्हें टेलीग्राम का लिंक भेजकर एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ दिया, जिसमें 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.