नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार के गिरावट के तूफान के बाद शुक्रवार 9 अक्टूबर को जोरदार वापसी देखने को मिली। दलाल स्ट्रीट में बहार लौट आई। सेंसेक्स-निफ्टी की इस उड़ान के पीछे कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर सैन्य हमले को लेकर रुख में बदलाव है। वहीं, टीसीएस के नतीजे भी इस तेजी के एक महत्वपूर्ण कारण में से एक हैं। आज सुबह के कारोबर में ही सेंसेक्स दिन में 854 अंक यानी 1.2% चढ़कर 72,447 तक पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 ने 284 अंक यानी 1.3% की बढ़त के साथ 22,515का स्तर छुआ। सुबह 10:30 बजे तक बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैप में करीब 5 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। गुरुवार को बाजार में जो तबाही हुई थी, उसने निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये से डूबो दिए थे। ऐसे में शुक्रवार की ...