नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- वैसे तो शुक्रवार के दिन शेयर बाजार में ट्रेडिंग होती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। दरअसल, इस बार शुक्रवार यानी 3 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी। BSE और NSE दोनों ही इस दिन ट्रेडिंग सत्र आयोजित नहीं करेंगे। इसके अलावा, शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से बाजार बंद रहेंगे। कहने का मतलब है कि शेयर बाजार में अब सोमवार को ट्रेडिंग होगी। शुक्रवार की बंदी कमोडिटी सेगमेंट पर भी लागू होती है। इसके तहत MCX कल यानी 3 अप्रैल को सुबह और शाम दोनों सत्रों के लिए बंद रहेगा।क्या है वजह? शुक्रवार को गुड फ्राइडे की वजह से भारतीय शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी। गुड फ्राइडे के दिन ऑस्ट्रेलिया, कनाडा के अलावा यूरोपीय देशों और संयुक्त राज्य अमेरिका सहित कई वैश्विक बाजार भी बंद रहेंगे। बता दें कि यह इस हफ्...