नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर से रिकवरी के ट्रैक पर लौट रहा है। सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछला और यह 74 हजार अंक के स्तर को एक बार फिर पार कर लिया। इस तेजी की वजह से निवेशकों को 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा हो गया। सेंसेक्स की तरह निफ्टी ने भी 250 अंकों की लंबी छलांग लगाई और यह 24 हजार अंक के करीब जा पहुंचा। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 905.01 अंक उछलकर 74,151.04, एनएसई निफ्टी 237.90 अंक की बढ़त के साथ 22,936.75 अंक पर बंद हुआ। आइए जानते हैं कि बाजार में तेजी क्यों आई है?अमेरिकी फेड के फैसले से सहारा अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अपनी प्रमुख ब्याज दर को करीब 3.9 फीसदी पर स्थिर रखा। इस वजह से निवेशकों का बाजार पर भरोसा बढ़ा है। बता दें कि फेड चेयरमैन केविन वॉर्श ने संकेत दिया क...