नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को एक बार फिर से शेयर बाजार का सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्स भरभरा गया। RBI की सख्त पॉलिसी, FII की लगातार बिकवाली और दूसरे कारणों से निवेशक घबरा गए। इस वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 1.5% से अधिक की गिरावट आई। इंट्रा-डे में निफ्टी 50 गिरकर 22,179 के नए 52 हफ्ते के निचले स्तर पर आ गया जबकि सेंसेक्स 1,200 से ज्यादा अंक गिरकर 71,400 के स्तर से नीचे आ गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,045.46 अंक टूटकर 71,593.24 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 371.25 अंक के नुकसान से 22,231.80 अंक पर ठहरा। इस जबरदस्त बिकवाली के कारण BSE पर लिस्टेड कंपनियों के कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन से लगभग 11 लाख करोड़ रुपये कम हो गए। मतलब ये कि निवेशकों को 11 लाख करोड़ रुपये ...