नई दिल्ली, मार्च 8 -- Defence Stocks: पिछले दो दशक के दौरान भारतीय शेयर बाजारों में आईटीओ कंपनियां जैसे टीसीएस, इंफोसिस और विप्रो ने शानदार रिटर्न दिया है। लॉन्ग टर्म में इन कंपनियों ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। रूस और यूक्रेन युद्ध के बाद स्थितियों में काफी बदलाव आया है। उसके बाद से ही ये कंपनियां निवेशकों को अच्छा रिटर्न देने में असफल रही हैं। लेकिन इस दौरान डिफेंस कंपनियों के शेयरों की कीमतों में काफी तेजी आई है। जिसके बाद से यह सवाल उठ रहा है कि क्या डिफेंस कंपनियां दिग्गज आईटी कंपनियों की जगह शेयर बाजार में ले लेंगी? यह भी पढ़ें- LPG के बाद अगला नंबर पेट्रोल और डीजल का? क्या बढ़ने जा रही हैं कीमतेंइन डिफेंस कंपनियों ने दिया है मोटा रिटर्न भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के शेयरों का भाव 215 रुपये से 1355 रुपये के स्तर पर पिछले 4 साल मे...