नई दिल्ली, फरवरी 26 -- Share Market Live Updates 26 Feb.: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को भी उतार-चढ़ाव वाला ही माहौल रहा। सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी रेड जोन में बंद हुए। सेंसेक्स 27.46 अंक के नुकसान के साथ 82,248.61 अंक पर ठहरा तो निफ्टी 14.05 अंक की मामूली बढ़त के साथ 25,496.55 अंक पर बंद हुआ। इस बीच, अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया एक पैसे की बढ़त के साथ 90.90 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। 10:00 AM Share Market Live Updates 26 Feb.: शेयर मार्केट में तेजी बरकरार है। आईटी कंपनियों टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, Infosys, टीसीएस के दम पर बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स अभी 133 अंकों की तेजी के साथ 82409 पर है। टॉप लूजर्स की लिस्ट में हिन्दुस्तान यूनीलीवर, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक, एक्स...