नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- शेयर बाजार में शुक्रवार की रिकवरी के बाद सोमवार को एक बार फिर भारी बिकवाली का माहौल लौट आया। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स अपने इंट्रा-डे हाई से 1000 अंक से ज्यादा टूट गया। दोपहर 1 बजे के बाद सेंसेक्स 71850 अंक के नीचे आ गया। वहीं, निफ्टी में भी 300 अंक से ज्यादा की बड़ी गिरावट आई। आइए जान लेते हैं कि बाजार में बड़ी गिरावट की वजह क्या है?बॉन्ड यील्ड में तेज उछाल अमेरिका और भारत में सरकारी बॉन्ड की यील्ड बढ़ने से शेयर बाजार पर दबाव बना हुआ है। अमेरिकी 10 साल के ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड 5.3 फीसदी के पार पहुंचने की खबरों ने निवेशकों का ध्यान सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर खींचा। वहीं, भारत में 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड बढ़कर 7.37 फीसदी तक पहुंच गई, जो करीब तीन साल का उच्च स्तर है। यह बढ़ोतरी RBI द...