नई दिल्ली, अगस्त 1 -- अगर आप शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, 3 अगस्त 2026 से सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) योग्य फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) स्टॉक्स के लिए क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) शुरू करेंगे, जिससे क्लोजिंग प्राइस तय करने का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा। इसके साथ ही फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) सेगमेंट की ट्रेडिंग अवधि 10 मिनट बढ़ाकर शाम 3:40 बजे तक कर दी जाएगी। इस फैसले से ट्रेडर्स को अपने खुले सौदों की हेजिंग, इंट्राडे पोजिशन बंद करने, एक्सपायरी डे की अस्थिरता संभालने का मौका मिलेगा। इसके अलावा, क्लोजिंग ऑक्शन के बाद अपनी रणनीति में बदलाव करने का अतिरिक्त समय भी होगा।निवेशकों को ये जानना है जरूरी नई व्यवस्था के तहत अब सभी शेयरों का बाजार एक ही समय पर बंद...