नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- Stock Market Today : कई दिनों की बिकवाली के बाद अब शेयर बाजार एक बार फिर रिवर्स गियर वाले मोड में है। सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को सेंसेक्स 1,533.72 अंक चढ़कर 74,315.61 अंक पर बंद हुआ। इसके अलावा, निफ्टी-50 सूचकांक 376.60 अंक की बढ़त में 22,999.30 अंक पर ठहरा। 1:50 PM: सेंसेक्स 1500 अंक से अधिक की छलांग के साथ 74330 के लेवल को टच कर चुका है। निफ्टी भी करीब 400 अंक ऊपर चढ़कर 23000 के पार पहुंच गया। टेक महिंद्रा का शेयर 4.19% उछलकर Rs.1,642 पर पहुंच गया। वहीं, भारती एयरटेल में 3.51%, ICICI बैंक में 3.46% और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 3.32% की तेजी दर्ज की गई। HCL टेक का शेयर 2.98% चढ़ा, जबकि मारुति सुजुकी में 2.95% और TCS में 2.53% की बढ़त रही। HDFC बैंक और इन्फोसिस के शेयर भी क्रमशः 2.28% और 2.09% मजबूत हुए। Stock Mar...