नई दिल्ली, मार्च 10 -- Stock Market closing today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और पुतिन-ट्रंप की बातचीत का असर है कि आज शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स आज मंगलवार को 0.82 प्रतिशत या फिर 639.82 अंक की तेजी के साथ 78,205.98 अंक पर बंद हुआ है। निफ्टी आज मंगलवार को 0.97 प्रतिशत या पिर 233.55 अंक की गिरावट के बाद 24261.60 रुपये के लेवल पर बंद हुआ है। सेंसेक्स की 30 में 24 कंपनियों के शेयरों में आज मंगलवार को तेजी दर्ज की गई है। सबसे अधिक उछाल महिंद्रा के शेयरों में देखने को मिली है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 3.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 3304.10 के स्तर पर बंद हुआ है। इंडिगो का शेयर 3.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 4372 अंक पर बंद हुआ है। एशियन पेंट्स, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक के शेयरों में भी आज उछाल दर्ज की गई है। Sto...