गाज़ियाबाद, फरवरी 3 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर एक व्यक्ति से डेढ़ करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने फर्जी दस्तावेज दिखाकर ठगी को अंजाम दिया तथा रकम वापस मांगने पर आरोपी ने हत्या की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। क्रॉसिंग रिपब्लिक की जीएच-7 सोसाइटी में रहने वाले अजय कुमार मिश्रा का कहना है कि वर्ष 2021 में उनकी मुलाकात ब्रिज विहार चंदन नगर निवासी प्रशांत शेखर से हुई थी। आरोपी ने खुद को शेयर बाजार और निवेश के क्षेत्र का विशेषज्ञ बताया। उसने बड़े-बड़े दावे करते हुए कहा कि उसके पास कई हाई-प्रोफाइल ग्राहक हैं और वह निवेश पर अच्छा-खासा रिटर्न दिलाने की क्षमता रखता है। पीड़ित के अनुसार प्रशांत शेखर ने निवेश से जुड़े कई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.