लखनऊ, सितम्बर 30 -- फेसबुक पर शेयर ट्रेडिंग का विज्ञापन देखकर जाल में फंसे 60 वर्षीय महेश प्रसाद से साइबर जालसाजों ने 81.41 लाख रुपये ठग लिए। महेश ने विज्ञापन को क्लिक किया। इसके बाद जालसाजों ने उन्हें व्हाट्सऐप ग्रुप से जोड़ा। 150 गुणा अधिक मुनाफे का लालच दिया। जाल में फंसे महेश प्रसाद से जालसाजों ने उनकी जीवन भर की कमाई लूट ली। साइबर थाने में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर आलोक राव के मुताबिक महेश प्रसाद गोमतीनगर विस्तार सेक्टर छह के रहने वाले हैं। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि तीन अगस्त को उन्होंने फेसबुक पर शेयर ट्रेडिंग का विज्ञापन देखकर क्लिक किया। इसके बाद जालसाजों ने उन्हें स्टॉक ब्रोकर्स कंपनी के नाम से बने व्हाट्सऐप ग्रुप से जोड़ा। कंपनी को सेबी से रजिस्टर्ड बताया। अनन्या कुलकर्णी नाम की युवती काउंसलर के र...