मोतिहारी, अप्रैल 7 -- प्रियरंजन, मोतिहारी। साइबर फ्रॉडों ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 16 लाख की ठगी की है। मामले में अरेराज थाना के अरेराज वार्ड संख्या 4 निवासी अनिल कुमार के बयान पर साइबर थाना के एफआईआर दर्ज हुई है। इसमें कहा है कि 27 फरवरी को उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने दो अलग-अलग ह्वाट्सएप नंबर से कॉल किया। उसने शेयर ट्रेडिंग से संबंधित आकर्षक लाभ का लालच देते हुए एक कंपनी में मोबाइल एप के माध्यम से निवेश करने के लिए कहा। शुरआत में भरोसा दिलाने के लिए कुछ छोटे-छोटे लाभ भी दिखाया, जिससे वह झांसा में आ गए। इसके बाद साइबर बदमाश के कहने पर उन्होंने अलग-अलग तिथियों को अपने खाता से 16 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिया। एक मार्च को 50 हजार, 2 मार्च को एक लाख, 3 मार्च को दो लाख, 4 मार्च को एक लाख व ढाई लाख, 5 मार्च को पांच लाख तथा 6 मार्च को चार ला...