गाज़ियाबाद, मार्च 9 -- -जालसाजों ने शुरूआत में ऑनलाइन मुनाफा दर्शाकर पीड़ित को जाल में फंसाया -ठगी का पता लगने पर पीड़ित ने नंदग्राम थाने में शिकायत दी, जांच में जुटी साइबर सेलगाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले युवक से करीब सवा तीन लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने शुरुआत में ऑनलाइन मुनाफा दिखाकर पीड़ित को अपने जाल में फंसाया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने नंदग्राम थाने में शिकायत दी। अधिकारियों का कहना है कि साइबर सेल द्वारा जांच की जा रही है।राजनगर एक्सटेंशन निवासी रवि वर्मा ने बताया कि उन्होंने फेसबुक पर शेयर ट्रेडिंग के जरिए अधिक मुनाफा कमाने से संबंधित एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए लिंक पर क्लिक करने पर वह एक व्हॉट्सऐप ग्रुप में जुड़ गए, जिसमें...