मुजफ्फरपुर, अप्रैल 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सदर थाना के बीबीगंज आनंदपुरी मोहल्ला निवासी एयरफोर्स से रिटायर्ड सार्जेंट ब्रजेश कुमार सिंह को शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर साइबर शातिरों ने 18.15 लाख रुपये की ठगी कर ली है। उन्होंने इसको लेकर साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार को जांच की जिम्मेवारी सौंपी गई है। ठगी के शिकार ब्रजेश ने पुलिस को बताया है कि वह शेयर ट्रेडिंग में निवेश को इच्छुक थे। इसी कड़ी में बीते 18 मार्च उसे फनसोल सेक्युरिटीज प्रा.लि. नामक संस्थान का पता चला। जो शेयर ट्रेडिंग में लाभ का वादा करती थी। इसके बाद ब्रजेश को एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जिसमें पहले से 120 सदस्य थे। इस ग्रुप का एडमिन गुल टेक चांदनी और अनन्या कुलकर्णी थी। दो...